हर विषय को हमसे न जोड़ा जाए: एमपी में भाई के खिलाफ केस दर्ज होने पर धीरेंद्र शास्त्री
कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने भाई शालिग्राम गर्ग के खिलाफ छतरपुर (मध्य प्रदेश) में दलित परिवार पर तमंचा तानने व धमकाने के आरोप में केस दर्ज होने पर कहा, "हर विषय को हमसे न जोड़ा जाए।" उन्होंने कहा, "जो जैसा करेगा सो वैसा भरेगा, हम गलत के साथ नहीं हैं।" बकौल कथावाचक, कानून निष्पक्षता व पारदर्शिता से जांच करे।